पंजाब के कीरतपुर साहिब के करीब बिलासपुर मार्ग पर शुक्रवार की रात एक स्कॉर्पियो गाड़ी धू-धूकर जलने लगी। गाड़ी में सवार दो लोगों ने बड़ी मुश्किल से बाहर निकल अपनी जान बचाई। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो गाड़ी से दो लोग चंडीगढ़ से मनाली जा रहे थे। दोनों युवक हरियाणा के झज्जर जिले के गांव बेरी के रहने वाले हैं।