शंभू बार्डर पर पहुंचे पूर्व कांग्रेसी विधायक मदन लाल जलालपुर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि जलालपुर को पीछे से किसानों की तरफ से पानी की बौछारें मारी जा रही हैं। हालांकि पूर्व विधायक ने इस वीडियो पर स्पष्टीकरण दिया कि किसानों ने उनका विरोध नहीं किया है। बल्कि बार्डर पर हरियाणा की तरफ से फेंका गया एक आंसू गैस का गोला आकर उनके मुंह पर लगा था। जिससे उनकी आंखों व चेहरे पर काफी जलन हो रही थी। इसे दूर करने को किसानों ने उन पर पानी की बौछारें मारी थीं।