चंडीगढ़ पोलो एसोसिएशन को पोलो एसोसिएशन ऑफ इंडिया की और से पोलो की दो चैंपियनशिप मिली है। टूर्नामेंट का मुकाबले चंडीगढ़ रोड पर नया गांव के पास चंडीगढ़ पोलो एसोसिएशन के पोलो ग्राउंड पर खेले जाने है। दिसंबर में पहली प्रतियोगिता होगी। इससे पहले शनिवार को एक प्रदर्शनी मुकाबला खेला गया। दो टीमों के बीच मुकाबला खेला गया। तीन -तीन खिलाड़ियों के बीच मैच कराया गया। चंडीगढ़ हॉर्स शो की और से इसे आयोजित किया गया। शहर वासियों को अगले महीने देश की जानी मानी टीमों के बीच मैचों का आयोजन होगा। इसके लिए आयोजकों की और से बेहतरीन ग्राउंड को तैयार किया गया,जहां मुकाबले खेले जाने है। ट्राइसिटी के लोगों के लिए यह इवेंट जोश से भरने वाला होने जा रहा है।