हिमाचल महासभा पंजीकृत चंडीगढ़ द्वारा रविवार 8 दिसंबर 2024 को क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। मुक़ाबले पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ का क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए । हिमाचल के कुल 12 जिले हैं तीन जिलों को जोड़कर एक क्रिकेट टीम बनाई गई है । कुल चार क्रिकेट टीमें बनाई गई है जिसमें क्रिकेट टीमों में बिलासपुर वॉरियर जिला सोलन, सिरमौर, और बिलासपुर,कांगड़ा, लाहौल स्पीति, चंबा हमीरपुर टाइगर, शिमला, किन्नौर, ऊना, कुल्लू और मंडी जिले की टीमें शामिल है। रविवार को सुबह से ही रोमांचक मुकाबलों का आयोजन किया गया। इसमें हिस्सा लेते हुए टीमों के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। दोपहर 3 बजे के बाद उना और हमीरपुर की टीमों के बीच मुकाबला खेला जा रहा है।