पिछले लंबे समय से डॉक्टरों की कमी से जूझ रहे सिविल अस्पताल मनीमाजरा में मंगलवार दोपहर पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया ने औचक दौरा कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की इमरजेंसी, ओपीडी और गायनी वार्ड का निरीक्षण कर मरीजों और उनके परिजनों से सीधे बातचीत की।