फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यसभा चुनाव नामांकन फर्जीवाड़ा, आरोपी नवनीत चतुर्वेदी गिरफ्तार

Video Desk Amar Ujala Dot Com Updated Thu, 16 Oct 2025 01:31 PM IST

पंजाब में राज्यसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) के 10 विधायकों के जाली हस्ताक्षर कर नामांकन दाखिल करने के मामले में पंजाब पुलिस ने आरोपी नवीन चतुर्वेदी को गिरफ्तार कर लिया है। पंजाब पुलिस सेक्टर-3 पुलिस स्टेशन में पिछले 24 घंटे से डेरा डाले हुई थी। बुधवार रात लगभग 8.15 बजे पंजाब पुलिस ने आरोपी नवीन को चंडीगढ़ पुलिस से अपनी हिरासत में लिया है और उसे रोपड़ लेकर निकल गई है। मंगलवार से ही आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर पंजाब और चंडीगढ़ पुलिस के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला था। सूत्रों की मानें तो तल्खी इतनी बढ़ गई पुलिसकर्मियों ने एक-दूसरे पर पिस्तौल तान दी। इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष ने आरोपी नवनीत चतुर्वेदी का नामांकन भी रद्द कर दिया, जिसके खिलाफ वह हाईकोर्ट जाने की तैयारी कर रहे हैं। अब 24 अक्तूबर को होने वाले चुनाव के लिए सिर्फ दो उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं। इनमें आप के उम्मीदवार राजिंदर गुप्ता और कवरिंग कैंडिडेट के तौर पर उनकी पत्नी मधु हैं। मधु बुधवार को नामांकन वापस ले सकती हैं।
 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें