फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत बंद को पंजाब में पूरा समर्थन, दुकानें बंद, हाईवे जाम

वीडियो डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 26 Mar 2021 02:57 PM IST

किसानों की ओर से किए गए 26 मार्च के भारत बंद के आह्वान को पंजाब में पूरा समर्थन मिला। आम लोग अपनी दुकानें बंद कर किसानों का समर्थन कर रहे हैं। शुक्रवार को 80 फीसदी बाजार बंद रहे। बीस फीसदी खुली दुकानों में मेडिकल सेवाओं की दुकानें शामिल हैं। संगरूर, सुनाम, बठिंडा, गुरदासपुर और पटियाला में बंद का पूरा प्रभाव दिखा। पठानकोट में पंजाब-हिमाचल सीमा पर किसानों ने धरना लगा दिया और हिमाचल से आने वाले लोगों को सीमा पर ही रोक दिया गया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। विभिन्न किसान संगठनों के लोग धरने में सम्मिलित हैं। वहीं जाम से हिमाचल से आने वाले लोग परेशान हो रहे हैं। पठानकोट के चक्की पुल पर धरने के कारण 2 किमी लम्बा ट्रैफिक जाम लग गया है।
 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें