फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सपर्ट से जानिए नीम, सहजन और तुलसी से स्वास्थ्य और इम्यूनिटी बढ़ाने के सुपर फायदे

Video Desk Amar Ujala Dot Com Updated Sat, 29 Nov 2025 02:31 PM IST

आयुष के नोडल अधिकारी डॉ. राजीव कपिला ने नीम, सहजन, तुलसी सहित कई आयुर्वेदिक पौधों के औषधीय लाभों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नीम एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुणों से भरपूर है, जो त्वचा, पाचन और प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत करता है। सहजन (मुनगा) विटामिन, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट का उत्कृष्ट स्रोत है, जो शरीर की ताकत बढ़ाने, सूजन कम करने और सर्दियों में ऊर्जा बनाए रखने में मदद करता है। तुलसी श्वसन तंत्र की रक्षा करती है और सर्दी-खांसी से राहत देती है। डॉ. कपिला ने कहा कि इन पौधों का नियमित, संतुलित उपयोग शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और मौसमी बीमारियों से बचाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने सुझाव दिया कि घरों में उपलब्ध इन औषधीय पौधों का उपयोग काढ़ा, चूर्ण या ताजे पत्तों के रूप में किया जा सकता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें