चंडीगढ़ में गारबेज कलेक्टरों की ओर से सेक्टर- 22 के कम्युनिटी सेंटर के बाहर थाली और ताली बजा कर प्रदर्शन किया गया। कम्युनिटी सेंटर में रेजीडेंस वेलफेयर एसोसिएशन और महापौर के साथ बैठक थी। बैठक से पहले ही गारबेज कलेक्टर पहुंच गए। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी थीं जिन्होंने ताली और थाली बजाकर अपना विरोध जताया। उनका कहना है कि डूर-डूर गारबेज कलेक्टर जिस प्रकार से पहले काम कर रहे थे उसी प्रकार से काम करने दिया जाए।