फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में पहली इंटरनेशनल हेबॉल पूल चैंपियनशिप, कई देशों के खिलाड़ी होंगे शामिल

शहर की नई स्नूकर एवं बिलियर्ड्स अकादमी में पहली बार इंटरनेशनल लेवल की हेबॉल पूल चैंपियनशिप दिसंबर के पहले हफ्ते में आयोजित की जाएगी। यह चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, सेक्टर 42 स्थित स्नूकर एवं बिलियर्ड्स अकादमी में होगी। इस इंटरनेशनल इवेंट का आयोजन चंडीगढ़ बिलियर्ड्स एवं स्नूकर एसोसिएशन, बिलियर्ड्स एसोसिएशन फेडरेशन और यूटी प्रशासन के खेल विभाग के सहयोग से किया जा रहा है। चैंपियनशिप में कई देशों की टीमों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। अंतरराष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता के शहर में होने से स्थानीय खिलाड़ियों में उत्साह बढ़ेगा और उन्हें बेहतर प्लेटफॉर्म मिलेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें