फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुष्का और संस्कृति WPL में शामिल,गुजरात और मुंबई टीम ने चुना

शहर में इन दिनों BCCI की ओर से महिला अंडर-23 टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें कई राज्यों की महिला टीमें शहर पहुँची हुई हैं। शनिवार को सेक्टर-16 स्थित क्रिकेट स्टेडियम में मध्य प्रदेश और दिल्ली की टीमों के बीच मुकाबला खेला गया। मध्य प्रदेश टीम में महिला प्रीमियर लीग में हिस्सा लेने वाली दो खिलाड़ी, अनुष्का शर्मा और संस्कृति गुप्ता, भी शामिल थीं।दो दिन पहले महिला प्रीमियर लीग में खिलाड़ियों की नीलामी हुई थी। इस दौरान मुंबई टीम ने संस्कृति गुप्ता को 20 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया, जबकि उनका बेस प्राइस 10 लाख रुपये था।वहीं, अनुष्का शर्मा को गुजरात टीम ने अपनी टीम में शामिल किया। इन महिला खिलाड़ियों ने बताया कि महिला प्रीमियर लीग ने उन्हें अपना टैलेंट दिखाने का एक बेहतरीन मौका दिया है।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें