संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से आज भारत बंद की कॉल दी गई है। इस बंद का पंजाब में मिला जुला असर रहा। खन्ना में भारत बंद का कोई असर नहीं दिखा रोजाना की तरह दुकानें और सब्जी मंडी भी खुली। वहीं मुक्तसर में मुकम्मल बंद रहा। अबोहर में बंद के कारण बस अड्डे से कोई भी बस रवाना नहीं हुई।