AI के दौर में इंसानों की नौकरियां खतरे में हैं! हाल ही में Amazon ने करीब 14,000 कर्मचारियों की छंटनी का ऐलान किया है और यह कदम Tata सहित कई बड़ी कंपनियों में हो रही छंटनी की अगली कड़ी माना जा रहा है। Artificial Intelligence और Automation तेजी से कॉर्पोरेट सेक्टर की कार्यशैली बदल रहे हैं। जिन कामों को पहले इंसान करते थे, अब वही जिम्मेदारी मशीनें और एल्गोरिद्म संभाल रहे हैं। Amazon ने दावा किया है कि यह फैसला "efficiency और agility" बढ़ाने के लिए है, लेकिन विश्लेषकों का मानना है कि AI की बढ़ती ताकत ने लाखों नौकरियों पर सीधा असर डाला है।
भारत समेत दुनिया भर में टेक इंडस्ट्री के हजारों पेशेवर इस छंटनी की चपेट में आ रहे हैं। Tata Consultancy Services (TCS) और अन्य आईटी कंपनियों में भी AI-Driven Automation के कारण भूमिकाओं में बदलाव देखने को मिल रहा है।
क्या वाकई AI मानव रोजगार का सबसे बड़ा दुश्मन बन रहा है? या यह सिर्फ बदलाव का दौर है जहाँ नई स्किल्स की जरूरत बढ़ेगी?