फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: सीवान में दिनदहाड़े लूट से हड़कंप, हथियार के बल पर 25 लाख के जेवर लेकर फरार हो गए अपराधी

Mon, 09 Mar 2026 07:31 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान सिटी

सीवान जिले के बसंतपुर बाजार में सोमवार को दिनदहाड़े हुई बड़ी लूट की वारदात से हड़कंप मच गया। थाना रोड स्थित अरुण ज्वेलर्स की दुकान पर लगभग आधा दर्जन सशस्त्र अपराधियों ने धावा बोलकर करीब 25 लाख रुपये के आभूषण लूट लिए और फरार हो गए। घटना के बाद पूरे बाजार में दहशत का माहौल है।

चार अपराधी घुस गए दुकान  मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार अपराह्न करीब तीन बजे हथियारों से लैस करीब छह अपराधी बाइक से बसंतपुर थाना के समीप स्थित अरुण ज्वेलर्स की दुकान पर पहुंचे। इनमें से चार अपराधी चेहरे ढके हुए दुकान के अंदर घुस गए। अपराधियों ने हथियार का भय दिखाते हुए दुकान में मौजूद लोगों को डराया और अलमारी में रखे सोने-चांदी के सभी आभूषण थैलों और बैग में भर लिए।
Bihar News: रोहिणी आचार्य ने सीएम नीतीश कुमार पर कसा तंस, बताया क्या बचा उनके हिस्से में?

25 लाख के जेवर लेकर फरार हो गए अपराधी  बताया जा रहा है कि अपराधियों ने दुकान की पूरी अलमारी खाली कर दी और करीब 25 लाख रुपये के आभूषण लेकर आराम से फरार हो गए। घटना के बाद आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई है। वहीं पुलिस विभाग के वरीय पदाधिकारी भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। दिनदहाड़े हुई इस बड़ी लूट की वारदात से व्यवसायियों में भारी आक्रोश और भय का माहौल है। उधर, एसपी भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें