फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशांत किशोर ने खोला नीतीश का राज, बीजेपी के साथ फिर नजदीकियां?

वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम Updated Sat, 22 Oct 2022 04:28 PM IST

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर के उस दावे पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि नीतीश कुमार अभी भी भारतीय जनता पार्टी के संपर्क में हैं। नीतीश ने कहा कि प्रशांत किशोर बेकार की बातें करते रहते हैं। प्रशांत किशोर ने हाल ही दावा किया था कि नीतीश कुमार भाजपा के संपर्क में हैं और अगर हालात बनें तो वह एक बार भाजपा के साथ गठजोड़ कर सकते हैं। इसके जवाब में नीतीश ने कहा, मैं इस पर क्या कहूं। वो बेकार बात करते रहते हैं। वो इस तरह के बयान सिर्फ अपनी पब्लिसिटी के लिए देते हैं। हर कोई जानता है कि वो किस पार्टी के लिए काम कर रहे हैं।
 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें