फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: CM का कार्यक्रम खत्म होते ही शुरू हो गई लूट, आलू-प्याज लेकर भागते अफसर का वीडियो हुआ वायरल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Updated Thu, 19 Mar 2026 03:33 PM IST

मुंगेर में ‘समृद्धि यात्रा’ के तहत गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। वे हेलीकॉप्टर से पोलो मैदान पहुंचे, जहां उनके साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह और मंत्री विजय कुमार चौधरी भी मौजूद रहे। इस दौरान करीब 87 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया गया।

जिला प्रशासन ने लगाया था स्टॉल
कार्यक्रम के तहत सफियाबाद हवाई अड्डा मैदान में जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए थे। कृषि विभाग की ओर से आयोजित प्रदर्शनी में आलू, प्याज, बैंगन, गाजर समेत कई सब्जियों का प्रदर्शन किया गया था।

सीएम के जाते ही  सब्जियों पर टूटी भीड़
हालांकि, मुख्यमंत्री के संबोधन के बाद जैसे ही कार्यक्रम समाप्त हुआ और वे रवाना हुए, प्रदर्शनी स्थल पर अचानक अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों की भीड़ सब्जियों पर टूट पड़ी और देखते ही देखते आलू, प्याज समेत अन्य सामान उठाकर ले जाने लगी।

सब्जी उठाता दिखा अफसर
सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि मौके पर ड्यूटी पर तैनात एक अधिकारी भी सब्जियां उठाते कैमरे में कैद हो गए। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे प्रशासनिक व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधन पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

ये भी पढ़ें: मुंगेर को CM नीतीश ने दी करोड़ों की सौगात, डिप्टी CM ने मरीन ड्राइव और सोलर प्लांट बनाने का किया एलान

प्रशासन ने साधी चुप्पी
फिलहाल इस मामले में प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। घटना के बाद स्थानीय स्तर पर चर्चा का माहौल गर्म है और लोग कार्यक्रम की व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें