बिहार की सियासत इन दिनों एक बार फिर से गरमा गई है। अगले 48 घंटों में भाजपा और जेडीयू गठबंधन टूटने के भी आसार जताए जा रहे हैं। वहीं इस सियासी बवाल को देखते हुए अब संभावना यह भी जताई जा रही है कि राज्य में कभी भी बड़ा राजनीतिक उलटफेर हो सकता है। 11 अगस्त तक नई सरकार बनाने की भी हलचल है।