बिहार में बढ़ती चोरी और लूट की घटनाओं को देखते हुए सर्राफा कारोबारियों ने सख्त फैसला लिया है। अब राज्य में चेहरे ढककर ज्वेलरी शॉप में आने वाले ग्राहकों को आभूषण नहीं बेचे जाएंगे। ऑल इंडिया ज्वेलर्स एंड गोल्डस्मिथ फेडरेशन (AIJGF) की बिहार इकाई ने अपने सदस्यों को इस संबंध में निर्देश जारी किया है।