मध्य प्रदेश के गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह ने आखिरकार ये मान लिया कि मंदसौर में हुई पांच किसानों की मौत की वजह पुलिस की सरकारी गोली ही है। मध्य प्रदेश के गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह ने ये भी कहा कि उन्हें शुरुआती वक्त में इसकी जानकारी नहीं थी हालांकि, बाद में उन्होंने खुद ये बात मीडिया से कही थी। मंदसौर पुलिस फायरिंग की जांच के आदेश के साथ ही प्रदेश सरकार ने कांग्रेस पर मध्य प्रदेश में किसानों के आंदोलन को हिंसक बनाने का आरोप भी लगाया।