फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rashifal 28 June 2025: देखिए क्या कहती है आपकी राशि

वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Updated Sat, 28 Jun 2025 04:58 AM IST

राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।
मेष
आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधा दूर होगी। किसी नई संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। किसी नए वाहन को लेकर घर आ सकते हैं। 

वृष
आज का दिन समस्याओं से भरा रह सकता है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। अपने विरोधियों को आसानी से मात देंगे। 

मिथुन
आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। छुटपुट लाभ की योजनाओं पर ध्यान देना होगा। नए काम की शुरुआत अच्छा रहेगा। 

कर्क
आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधा दूर होगी। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। 

सिंह
आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। परिवार का कोई सदस्य नाराज हो सकता है। भाई-बहनों का पूरा साथ मिलेगा। 

कन्या
आज का दिन बिजनेस करने वाले लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। मौज मस्ती के मूड में रहेंगे। अविवाहित के जीवन में नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। 

तुला
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको अपने अनुभवों का पूरा लाभ मिलेगा। पारिवारिक समस्याओं पर ध्यान देना होगा। 

वृश्चिक
आज के दिन आपको आलस्य त्यागना होगा। अपनी दिनचर्या को बेहतर बनाए रखें। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। 

धनु
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। जीवनसाथी का सहयोग भरपूर मिलेगा। किसी से कोई लेनदेन सोच समझ कर करें। 

मकर
आज आप अपने स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान दें। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा। आज आपको मिश्रित रूप से फल मिलेगा। 

कुंभ
आज का दिन आपके लिए सुख-समृद्धि बढ़ाने वाला रहेगा। पारिवारिक रिश्तों में प्रेम बना रहेगा। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। 

मीन
आज का दिन आपके लिए समस्याओं भरा रहने वाला है। किसी काम को लेकर जल्दबाजी न दिखाएं। आपको अपने इनकम के सोर्सों पर ध्यान देना होगा। 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें