फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rashifal 26 June 2025: देखिए क्या कहती है आपकी राशि

वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Updated Thu, 26 Jun 2025 04:50 AM IST

राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। 
मेष
आज का दिन आपके लिए रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। आपको घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आपको वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा। 

वृष
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपको आय के नए स्रोत मिलेंगे। आपको अपने निर्णय लेने की क्षमता का लाभ मिलेगा। 

मिथुन
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। आज आपकी परेशानी दूर होगी। 

कर्क
आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। आप अपने आसपास रह रहे लोगों का भरोसा आसानी से जीत पाएंगे। आपको किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। 

सिंह
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। व्यापार में आपको कोई बड़ी कामयाबी हासिल हो सकती है। जीवनसाथी के करियर में आ रही समस्या दूर होगी। 

कन्या
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। आपको किसी नए काम को करने का मौका मिल सकता है। जीवनसाथी से मन की बात कहने का मौका मिलेगा। 

तुला
आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति का संकेत दे रहा है। विद्यार्थियों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। जीवनसाथी से चल रही अनबन दूर होगी। 

वृश्चिक
आज के दिन आप धैर्य और साहस से काम करें। किसी विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखना होगा। कामों को लेकर आपकी भाग दौड़ अधिक रहेगी। 

धनु
आज का दिन कारोबार के मामले में अच्छा रहेगा। आपकी कुछ लोगों से मुलाकात हो सकती है। आपको आलस्य को छोड़कर आगे बढ़ना होगा। 

मकर
आज आपको मान सम्मान मिलेगा। किसी विरोधी की बातों में आने से बचें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में समस्या हो सकती है। 

कुंभ
आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहगा। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें। दुर्घटना होने की संभावना है। 

मीन
आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आएगा। व्यवहार से आपके मित्रों का संख्या बढ़ेगी। परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे।  

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें