फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rashifal 22 July 2025: क्या कहती है आपकी राशि, मेष से लेकर मीन तक देखें हाल

Tue, 22 Jul 2025 05:15 AM IST
सत्यम दुबे वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

मेष
आज का दिन समस्याओं से भरा रहने वाला है। कोई काम जल्दबाजी में न करें। आप अपनी इनकम के सोर्सों पर ध्यान दें। 

वृषभ 
आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। पारिवारिक रिश्तों में प्रेम बना रहेगा। जीवनसाथी की भावनाओं को सम्मान करें। 

मिथुन 
आज आपको स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। तरक्की की राह में आ रही बाधा दूर होगी। 

कर्क
आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आज के दिन आपकी बाधा दूर होगी। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। 

सिंह
आर्थिक दृष्टिकोण से दिन अच्छा रहने वाला है। परिवार का कोई सदस्य नाराज हो सकता है। भाई-बहनों का पूरा साथ मिलेगा। 

कन्या
व्यापार करने वाले लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज आप मौज-मस्ती में रहेंगे। अविवाहित लोगों के जीवन में किसी की दस्तक हो सकती है। 

तुला
आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आपको अपने अनुभवों का पूरा लाभ मिलेगा। पारिवारिक समस्याओं पर ध्यान दें। 

वृश्चिक
आज आप आलस्य को त्यागकर आगे बढ़ें। अपनी दिनचर्या को बेहतर बनाए रखें। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। 

धनु
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। किसे से लेन-देन समझ कर करें। 

मकर
आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज आपको लाभ की योजना पर ध्यान देना होगा। नए काम की शुरुआत करने आपके लिए अच्छा रहेगा। 

कुंभ
आज आपको समस्याओं से सामना करना पड़ सकता है। आपको वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। विरोधियों को आसानी से मात दे पाएंगे। 

मीन
आज का दिन आपके लिए फलदायक रहने वाला है। आपको किसी नई संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। किसी नए वाहन को लेकर घर आ सकते हैं। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें