राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।
मेष
आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। जीवनसाथी के लिए किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। पुण्य कार्यों से आपको लाभ मिलेगा।
वृष
आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है। अपने आवश्यक कामों में ढील देने से बचना होगा। किसी सरकारी योजना को लेकर कोई प्लानिंग कर सकते है।
मिथुन
आज का दिन आपके लिए एक के बाद एक समस्या लेकर आने वाला है। आपको किसी वाद विवाद से दूर रहने की आवश्यकता है। आपके विरोधी बनते कामों में रोड़ा अटका सकते हैं।
कर्क
आज का दिन सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। मांग कर वाहन चलाने से बचना होगा। वाहन सावधानी से चलाना होगा।
सिंह
कोई बड़ा निर्णय सूझ-बूझ से लें। कार्य क्षेत्र में कोई परिवर्तन कर सकते हैं। संतान से किए वादे को पूरा करेंगे।
कन्या
किसी वाद-विवाद से दूर रहें। छोटे बच्चे आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं। आसपास रह रहे शत्रुओं को पहचानना होगा।
तुला
आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए कमजोर रहेगा। आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। कहीं सरकारी योजना में धन लगा सकते हैं।
वृश्चिक
व्यापार में कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं। किसी विशेष व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा। आवश्यक कामों को लेकर सावधानी बरतें।
धनु
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर फोकस करना होगा।
मकर
आज का दिन आपके लिए समस्याओं भरा रहने वाला है। अपने योजना में बदलाव कर सकते हैं। आपको आर्थिक स्थिति की चिंता सता सकती है।
कुंभ
आपको स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहना होगा। कार्यक्षेत्र में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में किसी बात को लेकर टेंशन बनी रहेगी।
मीन
आज अपने व्यवहार और वाणी में मधुरता बनाए रखें। घर पर मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। कहीं घुमने-फिरने जाने की योजना बना सकते हैं।