फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rashifal 01 July 2025: देखिए क्या कहती है आपकी राशि

वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Updated Tue, 01 Jul 2025 05:33 AM IST

राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल बताया जाता है।
मेष 
आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। आसपास रह रहे लोगों का भरोसा आसानी से जीत पाएंगे। किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। 

वृष
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपको आय के नए स्रोत मिलेंगे। आपको अपने निर्णय लेने की क्षमता का लाभ मिलेगा। 

मिथुन
आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहने वाला है। किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। आज आपकी परेशानी दूर होगी। 

कर्क
आज का दिन आपके लिए रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। 

सिंह
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। व्यापार में आपको कोई बड़ी कामयाबी मिल सकती है। जीवनसाथी को करियर में आ रही समस्या दूर होगी। 

कन्या 
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी नए काम की शुरुआत करने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी से मन की बात कहने का मौका मिलेगा। 

तुला
आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। विद्यार्थियों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। जीवनसाथी से चल रही अनबन दूर होगी। 

वृश्चिक
आज का दिन आपके लिए धैर्य व साहस से काम करने के लिए रहेगा। किसी विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखना होगा। अपने कामों को लेकर भागदौड़ अधिक रहेगी। 

धनु
आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी कुछ बड़े लोगों से मुलाकात होगी। अपने आलस्य को छोड़कर आगे बढ़ना होगा। 

मकर
आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान दिलाने वाला रहेगा। आपको किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में कुछ समस्या आ सकती है। 

कुंभ
आज का दिन आपके लिए उतार चढ़ाव भरा रहने वाला है। आपको वाहन का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा। कोई दुर्घटना होने की आशंका है। 

मीन
आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आएगा। आपके व्यवहार से मित्रों की संख्या बढ़ेगी। परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें