फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rashifal 17 October 2025: देखिए क्या कहती है आपकी राशि | Aaj Ka Rashifal | Horoscope | Amar Ujala

अमर उजाला, नोएडा Updated Fri, 17 Oct 2025 03:08 AM IST


मेष राशि 
आज का दिन आपके लिए समस्याओं भरा रहने वाला है। आपको एक के बाद एक समस्या रहने से आपका मन परेशान रहेगा, इसलिए आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा और अपने कामों को भी थोड़ा धैर्य से ही निपटाएं। आप किसी से दूसरे के मामले में ज्यादा ना बोले। आपकी कोई प्रॉपर्टी की  डील भी अटक सकती है और बिजनेस में आप अत्यधिक मात्रा में धन लगाने से बचे। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

वृषभ राशि 
आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। आपका बिजनेस वैसे तो बढ़िया चलेगा, लेकिन फिर भी आप थोड़ी सावधानी बरते। किसी के साथ पार्टनरशिप थोड़ा सोच समझकर करें और शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को धन भी सोच समझ कर लगाना होगा।  आपको किसी दुर रह रहे परिजन से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। नवविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है।


मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको किसी कानूनी मामले में सफलता हासिल होगी, जिसके लिए आपको काफी मेहनत मशक्कत करनी होगी। परिवार में भी सदस्यों से आपको खरी खोटी सुनने को मिल  सकती हैं, लेकिन फिर भी आपको उनसे घबराने की आवश्यकता नहीं है। वाहनों का प्रयोग आप थोड़ा सावधान रहकर करें, क्योंकि कोई दुर्घटना होने की संभावना है और कोई प्रिय वस्तु यदि खो हो गई थी, तो वह भी आपको मिल सकती है।


 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें