फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अमर उजाला पुष्प प्रदर्शनी में पहुंचे डीएम और आईजी, रंग-बिरंगे फूलों को निहारा

Sat, 16 Mar 2024 02:24 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

बरेली में पुष्प प्रदर्शनी के दूसरे दिन भी अमर उजाला परिसर फूलों से गुलजार है। फूलों की सुगंध से कोना-कोना महक रहा है। रंग-बिरंगे फूलों को देख आगंतुकों के चेहरे भी खुशी से खिल रहे हैं। शनिवार सुबह 10 बजे से ही पुष्प प्रदर्शनी में लोग पहुंचने लगे। डीएम रविंद्र कुमार और आईजी रेंज डॉ. राकेश सिंह भी पुष्प प्रदर्शनी में पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने पुष्प प्रदर्शनी में भ्रमण कर रंग-बिरंगे फूलों को निहारा। डीएम और आईजी ने सिग्नेचर बोर्ड पर फूलों से सजी प्रदर्शनी के बारे में अपने मन की बात लिखी। दूसरे दिन पुष्प प्रदर्शनी में स्कूल कॉलेजों के विद्यार्थी भी पहुंचे। उन्होंने फूलों के साथ सेल्फी ली।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें