वन्य जीव सप्ताह के अवसर पर छात्रों को पुरस्कृत करते अतिथि
- फोटो : UTTER KASHI
वन्य जीव सुरक्षा सप्ताह के तहत टिहरी वन प्रभाग की लंबगांव रेंज की पहल पर विद्या मंदिर लंबगांव में जूनियर और सीनियर वर्ग के छात्र-छात्राओं की पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता के प्राथमिक वर्ग में प्रिंसी रांगड और जूनियर वर्ग में साक्षी रावत अव्वल रही।
वन रेंजर लक्की शाह ने प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए वन्य जीव सप्ताह के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता के प्राथमिक वर्ग में प्रिंसी रांगड प्रथम, सानिध्य द्वितीय और प्रियांशु तृतीय रहे। जूनियर वर्ग मे साक्षी रावत प्रथम, गौरव पोखरियाल द्वितीय और नीलम तृतीय रही। इस मौके पर प्रधानाचार्य धनवीर सिंह सजवाण, वन आरक्षी मोहित कुमार, मुकेश कुमार, रघुवीर रावत उपस्थित रहे।
उत्तरकाशी/चिन्यालीसौड़। जनपद में वन विभाग की पहल पर वन्यजीव सप्ताह मनाया गया। धरासू वन रेंज के वन क्षेत्राधिकारी नागेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में जन जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में धरासू रेंज, भूमि संरक्षण वन प्रभाग के धनारीगाड रेंज तथा टिहरी डैम वन प्रभाग के दशगीगाड रेंज के कर्मचारी शामिल रहे। बिरजा इंटर कॉलेज के छात्रों ने नारों के माध्यम से वन्य जीवों के संरक्षण का संदेश दिया। वहीं डुंडा रेंज के प्राथमिक विद्यालय फोल्ड धनारी में वन्य जीवों के संरक्षण को लेकर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित हुई। इस अवसर पर ग्राम प्रधान एलम सिंह, वन विभाग के अरविंद सिलवाल, सुरेश चौहान, विजय राणा व प्रधानाध्यापिका सुनीता भट्ट आदि मौजूद रहीं।