फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल के कमरे में संदिग्ध परिस्थिति में मृत मिला युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रह्मखाल बाजार के एक होटल में एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में मृत अवस्था में मिला। पुलिस अत्यधिक शराब पीना मौत की आशंका जता रही है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक धरासू केएस चौहान ने बताया कि होटल स्वामी ने उन्हें सूचना दी कि उनके होटल में ठहरा एक व्यक्ति दरवाजा नहीं खोल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह दरवाजा खोला, तो उक्त व्यक्ति रजाई के अंदर मृत अवस्था में पड़ा मिला। मृत व्यक्ति की पहचान दीपक कुमार पुत्र पुरुषोत्तम दास निवासी गवनाग के रूप में हुई। प्रभारी निरीक्षक केएस चौहान ने बताया कि जानकारी जुटाने पर पता चला है कि उक्त व्यक्ति लंबे समय से बीमार भी था। अत्यधिक शराब के सेवन से मौत की आशंका जताई जा रही है। पोस्ट मार्टम के बाद ही कारण स्पष्ट हो पाएगा। शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें