फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक बार मुझसे कहते मैं खुद ही कुर्सी छोड़ देता: CM रावत

Mon, 21 Mar 2016 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
सीएम हरीश रावत - फोटो : file photo
विज्ञापन
मुख्यमंत्री हरीश रावत की बातों में सोमवार को वो पहले वाली तल्खी और आक्रामकता नहीं थी। उन्होंने कहा कि यदि उत्तराखंड में भी धन बल चलेगा तो मैं आठवां सीएम हूं, कल नौंवा आएगा और परसो दसवां। 
विज्ञापन


षड़यंत्र करने वाले मेरे दोस्तों ने एक बार कहा होता कि मेरा चेहरा पसंद नहीं है, मैं खुद ही कुर्सी छोड़ देता। सवाल हरीश रावत का नहीं, इस प्रदेश का है, जहां हम 15 साल बीतने के बाद भी कई नीतिगत फैसले नहीं ले सके। 

उन्होंने कहा कि भाजपा ने प्रदेश में लोकतंत्र की हत्या की है। पूछने पर बताया कि थोड़ा सब्र करो, 28 तारीख को स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। 

बलशाली सरकार प्रदेश को नष्ट करना चाहती है
बीजापुर अतिथि गृह में खबरनवीसों से बातचीत के दौरान सीएम ने कहा केंद्र की अति बलशाली सरकार प्रदेश को नष्ट करना चाहती है। प्रदेश बने 15 साल हो गए, लेकिन आज भी विकासपरक राजनीति के बजाय एक-दूसरे को चोर ठहराने की रणनीति पर काम होता रहा। केंद्र की सरकार इस प्रदेश को प्रजातांत्रिक प्रणाली से निकालकर धन बल और बाहुबल की राजनीति में धकेलने के लिए प्रयासरत है। 
विज्ञापन


यदि ऐसा हुआ तो हर वर्ष एक सीएम बदलेगा और इस प्रदेश के गठन के कोई मायने नहीं रह जाएंगे। उन्होंने कहा कि हमारे जिन दोस्तों ने उस भाजपा के साथ मिलकर षड़यंत्र रचा उसका दामन थामा है, वो इस राज्य में लोकतंत्र की हत्या की दोषी है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें