फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजपुर में घायल विवाहिता की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
मृतका राजवती का फाइल फोटो - फोटो : BAZPUR
विज्ञापन
बाजपुर। एक घायल विवाहिता की इलाज के दौरान मौत हो गई। आरोप है कि डेढ़ महीने पहले दहेज की मांग पर विवाहिता की ससुरालियों ने पिटाई की थी। खबर मिलते ही सीओ वंदना वर्मा ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने तहसीलदार देवेंद्र बिष्ट की मौजूदगी में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि गांव नरखेड़ा निवासी अमर सिंह की पुत्री राजवती की शादी 15 मार्च 2021 को गांव रजपुरा दौलपुर निवासी एक युवक के साथ हुई थी। शादी के एक माह बाद ही पति और अन्य ससुरालियों ने दहेज की खातिर विवाहिता को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। डेढ़ माह पहले पति और अन्य ससुरालियों ने राजवती को मारपीट कर घायल कर दिया। उसके बाद घायल अवस्था में राजवती को उसके मायके छोड़ कर पति फरार हो गया। परिजनों ने राजवती का एक अस्पताल में इलाज कराया। परिजन मंगलवार शाम को अस्पताल से राजवती को घर ले आए। बुधवार सुबह राजवती की मौत हो गई। इधर, मृतका के भाई विजय सिंह सीओ को सौंपी तहरीर में बताया कि डेढ़ माह पहले एक दिन बहन के ससुराली उसे घायल अवस्था में घर छोड़ गए। उसने मृतका के पति और अन्य ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। आरोप है कि सूचना देने पर भी मृतका का पति घर नहीं पहुंचा। इधर, सीओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें