फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाह समारोह में गए फार्मर परिवार के घर में दिनदहाड़े लूट का प्रयास

Tue, 17 Feb 2015 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,सितारगंज (ऊधमसिंह नगर)
विज्ञापन
विज्ञापन
विवाह समारोह में गए फार्मर परिवार के घर में बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट का प्रयास किया। बाइक सवार दो बदमाशों ने घर में घुसकर नौकरानी को नशीली दवा सुंघाकर बंधक बनाया और कुत्ते के भौंकने पर उसे भी बेहोश कर दिया।
विज्ञापन

  सोमवार को उत्तमनगर में अजायब सिंह के बेटे की शादी थी। शादी में शिरकत करने के लिए करघटिया गांव निवासी चरनजीत सिंह पुत्र मुख्त्यार अपने परिवार के साथ सुबह 8:30 बजे उत्तमनगर गए थे। घर में नौकरानी दक्षिणीवती पत्नी प्रेम सिंह राना अकेली थी। दोपहर करीब एक बजे बाइक सवार दो बदमाश चरनजीत के घर पहुंचे। नौकरानी के मुताबिक चाकू और तमंचा लेकर एक बदमाश घर में घुसा और उसे पास बुलाकर कमरों की चाबी मांगने लगा। उसने चाबियां मालिक के पास होने की बात कही। इसी बीच घर में बंधा कुत्ता भौंकने लगा। जिस पर युवक नौकरानी को कुत्ते के पास ले गया और कुत्ते को नशीली दवा देकर बेहोश कर दिया। इसके बाद उसने नौकरानी को रुमाल में दवाई छिड़ककर सुंघा दी और वह बेहोश हो गई।
  बदमाश ने बेहोश नौकरानी को कमरे के बाहर पिलर से बांध दिया और कमरे में घुसकर सामान खंगालने लगा, लेकिन बदमाश को तालाबंद कमरों की चाबियां नहीं मिली। करीब डेढ़ घंटे तक वह कमरे में रहा। इस बीच नौकरानी को होश आया तो वह चीखने चिल्लाने लगी। जिस पर पड़ोस के लखवीर सिंह मौके पर पहुंचे, तब तक दोनों बदमाश बाइक लेकर भाग निकले। बदमाशों ने मवेशियों को मारने के लिए चारे में भी दवाई मिलाई थी। लखवीर की सूचना पर चरनजीत व उसका परिवार घर लौट आया और पुलिस को घटना की जानकारी दी। जिस पर पुलिस ने मौका मुआयना कर जानकारी ली।
विज्ञापन

करघटिया गांव में फार्मर के घर में बदमाशों के नौकरानी को बेहोश करने की घटना संदिग्ध लग रही है। महिला के बयानों के आधार पर जांच की जा रही है। जांच में जो सामने आएगा, उस पर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन

- डीआर आर्य, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली सितारगंज। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें