नानकमत्ता में थाने में धरने पर बैठे ग्रामीण।
- फोटो : SITARGANJ
नानकमत्ता। दो पक्षों में जमीनी विवाद का निपटारा कराने कानूनगो ऑफिस पहुंचे ग्राम प्रधान से एक पक्ष के तीन लोगों ने अभद्रता करते हुए धक्का-मुक्की कर दी। इस पर ग्रामीण थाने पहुंचकर धरने पर बैठ गए। पुलिस की ओर से कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर ग्रामीण शांत हुए।
शुक्रवार को ग्राम ध्यानपुर के प्रधान समर सिंह राजस्व निरीक्षक के ऑफिस में गांव में चल रहे दो पक्षों के जमीनी विवाद में कानूनगो द्वारा बुलाने पर ऑफिस पहुंचे थे। एक पक्ष के तीन लोगों ने ग्राम प्रधान के साथ धक्का-मुक्की कर अभद्रता शुरू कर दी। ग्राम प्रधान से अभद्रता की जानकारी मिलते ही सैकड़ों ग्रामीण थाने पहुंच गए। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर वे धरने पर बैठ गए।
ग्राम प्रधान समर सिंह ने पुलिस को तहरीर सौंप कर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान ग्राम प्रधान बिचवा सुरेंद्र सिंह, किशनपुर के प्रधान पति बलवीर सिंह, बरकीडाडी़ के ग्राम प्रधान जगीर सिंह, मगरसड़ा के ग्राम प्रधान पति जसवंत सिंह, दुकड़ी के ग्राम प्रधान पति जसवीर सिंह, गुरनाम सिंह, रेखा राना, मानमती राणा, गुड्डी देवी, स्नेहलता देवी, सुनीता देवी, रामवती देवी, भागवती देवी, सरोज देवी, गायत्री देवी, मुन्नी देवी आदि शामिल थे। (संवाद)
नानकमत्ता में थानाध्यक्ष का घेराव करते ग्राम ध्यानपुर के ग्रामीण।- फोटो : SITARGANJ