फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'शक्तिमान' की स्थिति में सुधार, लौटीं अमेरिकी महिला सर्जन

Tue, 22 Mar 2016 10:54 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
शक्तिमान - फोटो : ani/file photo
विज्ञापन
पिछले दिनों भाजपा के प्रदर्शन के दौरान घायल हुए 'शक्तिमान' (घोड़ा) की टांग कटने के बाद सोमवार को स्थिति में सुधार का दावा किया गया है।
विज्ञापन


रोजमर्रा पट्टी करने के साथ उसके जख्मों में सुधार बताया जा रहा है। घोडे़ को लिफ्टिंग मशीन पर खड़ा किया गया है। उधर, अमेरिकी महिला सर्जन जैनी मैरी वॉन लौट गई हैं। बताया जा रहा है कि अप्रैल के पहले सप्ताह में मैरी 'शक्तिमान' की कृत्रिम टांग लेकर फिर आएंगी।

भाजपा के विधानसभा प्रदर्शन के दौरान 14 मार्च को 'शक्तिमान' की टांग की हड्डी टूट गई थी। पहले आपरेशन कर हड्डी जोड़ने की कोशिश की गई थी, लेकिन आपरेशन कारगर नहीं होने पर अमेरिका से आई सर्जन जैनी मैरी वॉन और मुंबई के चिकित्सक डा. फिरोज की मौजूदगी में टांग काटकर 'शक्तिमान' की जान बचाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्सकों की माने तो 'शक्तिमान' की स्थिति में सुधार हो रहा है। प्राथमिकता उसके जख्मों को सुखाने की है, इसके लिए रोज मलहम पट्टी की जा रही है। एसएसपी सदानंद दाते ने बताया कि 'शक्तिमान' के केयर के लिए चिकित्सकों की टीम लगी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें