फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द निपटा लें सारे काम, चार दिन बंद रहेंगे बैंक

Tue, 22 Mar 2016 10:44 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
बंद रहेंगे बैंक - फोटो : concept photo
विज्ञापन
होली के दिन 24 मार्च से बैंकों में लगातार चार दिनों की छुट्टी है, जिसके चलते बैंकों से कोई लेनदेन नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन


इससे बैंक कर्मचारियों के लिए लंबा वीकेंड ब्रेक मिलेगा, लेकिन आम जनता को बैंकिंग से संबंधित कार्यों में परेशानी झेलनी पड़ेगी। हालांकि, बैंकों ने ग्राहकों को नकदी की दिक्कत से राहत देने के लिए एटीएम में पर्याप्त पैसे डालने और छुट्टी के दौरान भी कैश भरवाने की व्यवस्था की है।

बृहस्पतिवार से होली की छुट्टी से शुरू होने वाला छुट्टियों को क्रम शुक्रवार को गुड फ्राइडे फिर उसके बाद चौथा शनिवार और रविवार के अवकाश पर जाकर खत्म होगा। इस प्रकार बैंक के कर्मचारियों की लगातार चार दिन छुट्टी है। इन दिनों सभी एटीएम काम करते रहेंगे ताकि ग्राहकों को नकदी की समस्या न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


एटीएम में अधिक मूल्य वाले नोट रखे जा रहे हैं ताकि नकदी की मांग पूरी की जा सके। गौरतलब है कि आईडीबीआई बैंक के कर्मचारियों के एक वर्ग ने 28 मार्च से 31 मार्च तक हड़ताल करने का नोटिस दिया है। अगर यह हड़ताल होती है तो सामान्य बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं।

बैंकों में छुट्टी
24 मार्च - होली
25 मार्च - गुड फ्राइडे
26 मार्च - चौथा शनिवार
27 मार्च - रविवार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें