फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनहित में प्रस्ताव पास को किया जाएगा पूरा: देशराज कर्णवाल

विज्ञापन
रुड़की नगर निगम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नगर आयुक्त नूपुर वर्मा को सम्मानित करते विधायक दे? - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल की ओर से निर्वाचित, नामित पार्षदों और नगर निगम के अधिकारियों को काव्य संविधान और कोरोना सुरक्षा किट वितरित की गई।
विज्ञापन

बुधवार को नगर निगम में आयोजित कार्यक्रम में विधायक देशराज कर्णवाल ने कहा कि उन्होंने जो वादा किया था, वह पूरा कर दिया है। नगर निगम बोर्ड की ओर से जनहित में जो भी प्रस्ताव पास किए जाएंगे और उसमें प्रदेश सरकार की भागीदारी होगी तो उसे शत प्रतिशत पूरा करेंगे। इसके बाद विधायक देशराज कर्णवाल, मेयर गौरव गोयल, नगर आयुक्त नूपुर वर्मा ने पार्षदों को सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन पार्षद विवेक चौधरी ने किया। मौके पर सहायक नगर आयुक्त एसपी गुप्ता, जेपी शर्मा, पार्षद रविंद्र बेबी खन्ना, विवेक चौधरी, विकास पाल, राजबाला सैनी, संजय नायक, सुबोध चौधरी, संजीव शर्मा, अधन प्रकाश शर्मा, नितिन त्यागी, धीरज पाल, जावेद हसन, मोहसिन अल्वी, सचिन कश्यप, शक्ति राणा, सतीश शर्मा, अनूप राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

--
पांच महिलाओं को दी महालक्ष्मी किट
रुड़की। महालक्ष्मी योजना के तहत विधायक देशराज कर्णवाल ने पांच महिलाओं को जच्चा-बच्चा किट वितरित की। उन्होंने कहा कि आज डॉ. भीमराव आंबेडकर का सपना साकार हो रहा है। उन्होंने बेटियों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बेटियों और महिलाओं के उत्थान के लिए कई योजनाएं चला रहे हैं, जिसका लाभ महिलाओं को मिल रहा है। इस मौके पर बाल विकास विभाग रुड़की प्रथम की सुपरवाइजर ऋचा गर्ग, रमा, बृजेश कुमार, भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष डॉ. सुरेश, सोनिया, जितेंद्र कुमार, नीरज कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें