फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने भरी हुंकार, आज कूच करेंगे मुजफ्फरनगर

विज्ञापन
रुड़की स्थित भारापुर भौंरी गांव में महापंचायत को लेकर बैठक करते किसान। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
रुड़की। किसानों की बैठक में मुजफ्फरनगर में होने वाली महापंचायत में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया गया। कहा कि सरकार ने तीन कृषि कानून बनाकर किसानों को दबाने का प्रयास किया है।
विज्ञापन

शनिवार को भारापुर भौरी में आयोजित बैठक में भारतीय किसान यूनियन रोड़ गुट के प्रदेश अध्यक्ष पदम सिंह रोड़ ने कहा कि किसानों का अभी तक बकाया भुगतान नहीं हुआ है। वे लगातार भुगतान की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन कोई सुध लेने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि ऊर्जा निगम और चकबंदी विभाग लगातार किसानों का उत्पीड़न कर रहे हैं, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर किसानों का उत्पीड़न करना बंद नहीं हुआ तो किसान तालाबंदी करेंगे। कहा कि सरकार ने जो तीन कृषि कानून बनाए हैं, वे किसानों के लिए काले कानून हैं। इसके विरोध में मुजफ्फरनगर में रविवार को एक महापंचायत होगी। इस महापंचायत में किसान अधिक से अधिक संख्या में पहुंचें और महापंचायत को सफल बनाएं। कहा कि जिले से सुबह 11 बजे किसान ट्रैक्टर ट्रॉली और अपने निजी वाहनों से मंगलौर से मुजफ्फरनगर के लिए कूच करेंगे। बैठक में मुबारिक अली, प्रदीप त्यागी, इंदर सिंह, नाजिम अली, प्रवीण प्रधान, अनीस अहमद, कारी शहजाद, रियासत प्रधान और सुरेंद्र रोड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें