फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के शव मिलने के मामले में हत्या का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलौर। पुलिस ने तीन सप्ताह पूर्व तालाब में मिले एक महिला के शव के मामले में हत्या का केस दर्ज कर लिया है। साथ ही महिला की शिनाख्त के लिए आसपास के थानों समेत यूपी पुलिस से भी संपर्क साधा है। पुलिस आसपास के लोगों से भी महिला की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

मंगलौर कोतवाली क्षेत्र स्थित लंढौरा के पास काली मंदिर के पास एक तालाब में 11 अगस्त को एक महिला का शव मिला था। महिला के दोनों पैरों में रस्सी से ईंट बंधी मिली थी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शिनाख्त कराई थी, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया था। पुलिस ने 72 घंटे बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार कर दिया था। अब इस मामले में लंढौरा चौकी प्रभारी नितेश शर्मा की ओर से तहरीर दी गई है। इसमें बताया गया है कि महिला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सांस घुटने के कारण मृत्यु होना बताया गया है। ऐसे में आशंका है कि महिला की गला दबाकर हत्या की गई है। इसके बाद महिला के पैरों में ईंट बांधकर तालाब में फेंककर साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया गया होगा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही महिला की शिनाख्त कराने का प्रयास शुरू कर दिया है। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी डीएस रावत ने बताया कि मामले की गहनता से जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें