फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। ऋषिकेश-देहरादून मार्ग पर एक अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल को स्थानीय लोगों की मदद से एम्स में भर्ती कराया गया। शनिवार सुबह करीब छह बजे एम्स में व्यक्ति की मौत हो गई है। पत्नी ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने बताया कि गीता बडोनी पत्नी अशोक बर्धन बडोनी, निवासी गली नंबर सात, प्रगतिविहार ऋषिकेश ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि बीते 14 अक्तूबर को शाम करीब साढ़े चार बजे उनके पति अशोक वर्धन बडोनी जंगलात चौकी के समीप घूमकर आ रहे थे, इस दौरान एक अज्ञात वाहन के चालाक ने उन्हें टक्कर मार दी। इस घटना से उनके सिर पर गंभीर चोटें आई थी। एम्स में उनका उपचार चल रहा था। जहां शनिवार सुबह उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई है। तहरीर के आधार में कोतवाली पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें