फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य को फंसाने का प्रयास कर रही सरकार - राजेंद्र भंडारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। कांग्रेस के बदरीनाथ विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक राजेंद्र भंडारी कहा कि भाजपा सरकार झूठे आरोप लगाकार उनकी पत्नी और जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी को फंसाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत सदस्य को भ्रष्टाचार के मामले में कोर्ट से पहले ही क्लीन चिट मिल चुकी है। राजेंद्र भंडारी ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो वे न्याय के हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।
विज्ञापन

देहरादून रोड स्थित एक होटल में पत्रकार वार्ता के दौरान कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भंडारी ने भाजपा सरकार पर द्वेषपूर्ण राजनीति का आरोप लगाया। पूर्व विधायक ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी को कोर्ट और दो आईएएस अधिकारी क्लीन चिट दे चुके हैं। इसके बावजूद भाजपा सरकार उनके खिलाफ साजिश रचकर बदनाम करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा प्रदेश की जनता भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों और हवा-हवाई घोषणाओं से अजीज आ चुकी है। उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा 10 सीटें भी हासिल नहीं कर पाएगी। कांग्रेस नेता मनीष खंडूड़ी ने कहा भाजपा सरकार को लेकर जनता में जबरदस्त विरोध है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सत्ता से विदाई तय है। पत्रकार वार्ता में कांग्रेस के प्रदेश सचिव राजपाल खरोला, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष विनय सारस्वत, कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर राय, प्रदेश सचिव शैलेंद्र बिष्ट, पार्षद मनीष शर्मा, सरोज देवराडी, हरीश गावडी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें