फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिवेणी घाट पर बना विवादित जूताघर ढहाया

विज्ञापन
त्रिवेणी घाट परिसर में बने जूताघर को ध्वस्त करती जेसीबी मशीन। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश। शनिवार देर रात विभिन्न संस्थाओं की मौजूदगी में त्रिवेणी घाट पर विवादित जूता घर को ढहा दिया गया। संस्थाओें के विरोध के बाद मेयर ने मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण को जूताघर को हटाने की चेतावनी दी थी। जूताघर को तोड़ने के दौरान विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी और भाजपा नेता मौके पर मौजूद थे। अब मामले में कार्रवाई करते हुए एमडीडीए सचिव हरबीर सिंह ने सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में एसएसपी को शिकायत दी है।
विज्ञापन

त्रिवेणी घाट पर दो वर्ष पूर्व एमडीडीए ने सौंदर्यीकरण योजना के तहत प्रवेश द्वार और जूताघर का निर्माण कराया था। विभिन्न संस्थाएं जूताघर के निर्माण को आस्था के साथ खिलवाड़ बताते हुए एमडीडीए के खिलाफ मुखर हो गई थी। संस्थाएं मेयर और एमडीडीए से लगातार जूताघर को हटाने की मांग कर रही थी। विरोध करने वाली संस्थाओं में गंगा सभा (ऋषिकेश), छठ जा समिति, घाट रोड व्यापार मंडल, दशहरा कमेटी और कुछ भाजपा नेता भी शामिल रहे।
बीते बृहस्पतिवार को मेयर अनीता ममगाईं ने त्रिवेणी घाट पर विशाल राष्ट्रीय ध्वज का अनावरण किया था। मेयर ने एमडीडीए को जनभावनाओं के अनुरूप जूताघर को हटाने के निर्देश दिए थे। मेयर ने कहा था कि अगर निर्माण नहीं हटाया जाता तो संस्थाएं अपने स्तर पर कार्रवाई के स्वतंत्र होंगी। रविवार रात करीब तीन बजे एक जेसीबी त्रिवेणी घाट पहुंची। जेसीबी ने देखते ही देखते विवादित जूताघर को जमींदोज कर दिया। रविवार सुबह मेयर अनीता ममगाईं मौके पर पहुंचीं। संस्थाओं के पदाधिकारियों ने पहले जमकर आतिशबाजी की। इसके बाद मेयर सहित सभी पदाधिकारियों को मिठाई बांटकर जूताघर को ढहाने का जश्न भी मनाया। मेयर अनीता ममगाईं ने बताया कि जूताघर के निर्माण के लिए एमडीडीए ने नगर निगम से अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं लिया था। मेयर ने कहा कि ध्वस्तीकरण की कार्रवाई विभिन्न संस्थाओं ने अपने स्तर पर की है। इस दौरान गंगा सभा कार्यकारी अध्यक्ष राहुल शर्मा, घाट रोड व्यापार सभा के अध्यक्ष पवन शर्मा, छठ पूजा समिति के सदस्य राजपाल ठाकुर, दशहरा कमेटी के अध्यक्ष ललित सक्सेना, भाजपा जिला मंत्री पंकज शर्मा, भाजपा नेता रुपेश गुप्ता, पार्षद मनीष बनवाल आदि विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन

---
एसएसपी को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा गया है। सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों को बक्शा नहीं जाएगा। जूताघर को तोड़ने वाले लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।,
विज्ञापन

-हरबीर सिंह, सचिव, एमडीडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें