फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरी सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है

विज्ञापन
प्रेस वार्ता के बाद एकजुटता का संदेश देते कांग्रेसी। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश। प्रदेश में खनन माफिया, शराब माफिया और भू-माफिया सरकार चला रहे हैं। पांच साल में तीन-तीन मुख्यमंत्री बदलकर सर्कश दिखाने जैसा काम कर रही है। भाजपा सरकार भ्रष्टाचार में डूबी है। कांग्रेस सत्ता आई तो भाजपा के भ्रष्टाचार की जांच कराएंगे। पूरी सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है।
विज्ञापन

हरिद्वार रोड स्थित एक होटल में कांग्रेस के प्रदेश संगठन महामंत्री विजय सारस्वत ने प्रेसवार्ता में कहा कि प्रदेश भाजपा सरकार ने भी बहुमत होने के बावजूद भी तीन-तीन मुख्यमंत्री बदलकर उत्तराखंड की जनता के जनमत का मजाक उड़ाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कहते हैं कि हम एक लाख बेरोजगारों को रोज देंगे, लेकिन इसके उलट लोकसेवा आयोग हरिद्वार के सचिव का कहना है कि यदि हम जल्दी ही काम करेंगे तो 15 से 20 हजार नौकरियों की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं। प्रदेश सरकार की नौकरी देने की घोषणा मात्र जुमला भर है। प्रेसवार्ता में पूर्व पालिका अध्यक्ष दीप शर्मा, प्रदेश सचिव लल्लन राजभर, ललित मोहन मिश्र, शैलेन्द्र बिष्ट, मनोज गुसाईं, त्रिलोकीनाथ तिवारी, विवेक तिवारी इंद्रप्रकाश अग्रवाल, विजयपाल रावत, परमेश्वर राजभर, दीनदयाल राजभर, शैलेन्द्र गुप्ता, संजय भारद्वाज, राघवेंद्र भटनागर, अंकित सिंह, राकेश मियां, शिवप्रसाद भट्ट आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें