फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चर्चित शराब तस्कर दो भाई दबोचे

Wed, 02 Dec 2015 12:53 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
आबकारी टीम ने शहर के चर्चित शराब तस्कर दो भाइयों को अवैध अंग्रेजी शराब की 15 पेटियों के साथ दबोचा है। पकड़ी गई शराब की बाजार में अनुमानित कीमत एक लाख रुपये आंकी है। मामले में दोनों पर संबंधित धारा में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह सूचना पर आबकारी टीम ने मनीराम मार्ग स्थित एक मकान में दबिश दी। घर खंगालने पर टीम ने पंजाब से अवैैध रूप से लाई गई अंग्रेजी शराब की 15 पेटी कब्जे में ली। मौके से दो तस्करों को पकड़ लिया। आबकारी निरीक्षक रमेश बंगवाल ने तस्करों की पहचान अशोक कुमार और आनंद कुमार निवासी मनीराम मार्ग के रुप में कराई।

बताया कि हत्थे चढ़े आरोपी शहर के चर्चित शराब तस्कर हैं और सगे भाई हैं। पकड़ी गई शराब पंजाब में बिक्री के लिए वैध है, जिसकी बाजार में कीमत करीब एक लाख रुपये है। आबकारी निरीक्षक ने बताया कि तस्करों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। टीम में हेड कांस्टेबल नरेंद्र सिंह और नवीन नौटियाल शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें