फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल श्रम कराने पर दुकान स्वामी पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। बाल श्रम टास्क फोर्स की ओर से श्यामपुर गुमानीवाला क्षेत्र में अभियान चलाया गया। इस दौरान दो बाल श्रमिकों को मुक्त कर दुकान स्वामी के खिलाफ केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

सहायक श्रमायुक्त केके गुप्ता ने बताया कि गुमानीवाला क्षेत्र में जांच के दौरान एक बाल श्रमिक और एक किशोर श्रमिक की चिह्नित किया गया। 11 साल के बाल श्रमिक से काम कराने पर मैसर्स अमृतसरी नान छोले के स्वामी विजय कुमार निवासी मंसादेवी गुमानीवाला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई। उन्होंने बताया कि शहर आसपास के क्षेत्रों में जो भी दुकानदार बाल श्रमिकों से काम ले रहे हैं, उनकी जांच करवाई जा रही है, जल्द ही उनकी दुकान पर छापामार संबंधित दुुकानदार के खिलाफ केस दर्ज करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि किसी दुकान मेें बाल श्रमिकों से काम लिया जा रहा हो तो कोई भी व्यक्ति इसकी शिकायत तहसील स्थित श्रम विभाग के कार्यालय में लिखित या पत्र के माध्यम से दर्ज करा सकता है, संबंधित शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान श्रम प्रवर्तन अधिकारी ऋषिकेश पिंकी टम्टा, बिमला नौटियाल सदस्य बाल कल्याण समिति देहरादून, अखिलेश जिला प्रोबेशन विभाग, जसबीर रावत सदस्य चाइल्ड लाइन देहरादून, सुरेश उनियाल, अशोक भट्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें