फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषिकेश से रुद्रप्रयाग के बीच यातायात बहाल

विज्ञापन
ऋषिकेश बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग डुंगरीपंथ के समीप अवरूद्घ होने पर मार्ग खुलने का इंतजार करते - फोटो : SHRINAGAR
विज्ञापन
बदरीनाथ हाईवे पर ऋषिकेश से रुद्रप्रयाग के बीच यातायात बहाल हो गया है। राजमार्ग चमधार, शिवमूर्ति और बछेलीखाल में मलबा गिरने से अवरुद्ध था। चमधार में 82 घंटे बाद यातायात बहाल हुआ है। भले ही यहां वाहनों का आवागमन शुरू हो गया है लेकिन सड़क के दोबारा अवरुद्ध होने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर श्रीनगर से करीब 7 किलोमीटर दूर चमधार में 5 अगस्त से यातायात अवरुद्ध था। यहां पहाड़ी से लगातार मलबा गिर रहा था। साढ़े तीन दिन की मेहनत के बाद पीडब्लूडी राष्ट्रीय राजमार्ग खंड ने रविवार अपराह्न तीन बजे हाईवे को यातायात के लिए खोल दिया।
वहीं, देवप्रयाग से करीब 7 किलोमीटर दूर शिव मूर्ति के पास 30 घंटे बाद यातायात बहाल हो पाया। यहां शनिवार सुबह करीब सात बजे पहाड़ी का हिस्सा आ गिरा था। यहां भी सड़क खोलने में पीडब्लूडी को काफी मशक्कत करनी पड़ी। रविवार अपराह्न लगभग डेढ़ बजे मार्ग से मलबा हटाकर यातायात बहाल करवाया गया। वहीं सकनीधार के पास बछेलीखाल में रविवार सुबह 10 बजे मलबा आने की वजह से यातायात अवरुद्ध हो गया। लगभग 7 घंटे बाद शाम पांच बजे बछेलीखाल में भी मार्ग खुल गया। पीडब्लूडी के अधिशासी अभियंता बीआर मिश्र ने बताया कि चमधार में सड़क खोलने के लिए पोकलैंड और जेसीबी लगाए थे। अन्य स्थानों में भी 2-2 मशीनों ने काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें