फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैंडुला के ग्रामीणों का धरना स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच सूत्री मांगों के लिए धरने पर बैठे विकास खंड कीर्तिनगर के पैंडुला के ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन और विभागीय अधिकारियों के आश्वासन पर प्रदर्शन स्थगित कर दिया है। उन्होंने मांगों पर तय समय पर कार्रवाई न होने पर दोबारा आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

सोमवार को पैंडुला गांव में धरने पर बैठे ग्रामीणों के साथ एसडीएम अजयवीर सिंह व पेयजल निगम के अधिशासी अभियंता आरएस बिष्ट और जल संस्थान के अधिशासी अभियंता नरेशपाल सिंह ने वार्ता की। ग्राम प्रधान सुनय कुकसाल ने बताया कि वार्ता में वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में ग्रामीणों को अकरी बारजूला पंपिंग पेयजल योजना से पानी दिए जाने पर सहमति बनी है। इसके बाद क्रमिक धरना स्थगित कर दिया गया है। 15 दिन के भीतर सकारात्मक कार्रवाई न होने पर अनिश्चितकालीन प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। इस मौके पर चंदा देवी, अनिता, सीमा, रीना, गणपति पोखरियाल, शिव सिंह, जगत सिंह, सोहन लाल, रमेशचंद्र थपलियाल, अनिल प्रसाद, आशुतोष सुरेंद्र दत्त, भगत सिंह, उदय सिंह, आशाराम, पशुपति बडोनी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें