एचएनबी गढ़वाल (केेंद्रीय) विश्वविद्यालय ने अप्रैल की छूटी परीक्षाओं के लिए नई तिथि घोषित कर दी है। परीक्षा सितंबर माह में होगी। कोरोना संक्रमण बढ़ने और कर्फ्यू के कारण देहरादून व हरिद्वार स्थित शिक्षण संस्थानों में 23 व 24 अप्रैल को निर्धारित समय सारणी के अनुसार परीक्षा नहीं हो पाई थी। उक्त तिथियों की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई थीं। तब से छूटी परीक्षाओं के संबंध में कोई निर्णय नहीं लिया गया था। 13 अगस्त को आयोजित गढ़वाल विवि विद्या परिषद की बैठक में छूटी परीक्षाएं आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इसके बाद विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. अरुण रावत ने सत्र 2020-21 की स्नातक/स्नातकोत्तर विषम सेमेस्टर परीक्षा की नई तिथि घोषित की है। अधिसूचना के अनुसार जो परीक्षा 23 अप्रैल को होनी थी, वह सितंबर में होगी। 24 अप्रैल की परीक्षा 8 सितंबर को होगी। परीक्षा केंद्रों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। जहां छात्र-छात्राओं ने अन्य पेपरों की परीक्षा दी थी, परीक्षा उन्हीं केंद्रों में होगी।