फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवा के प्रति लापरवाही बरतने वाले तीन डाक्टरों का स्पष्टीकरण हुआ तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील मुख्यालय थलीसैंण में सेवारत तीन डॉक्टरों को सेवा के प्रति लापरवाही बरतना भारी पड़ गया। एसडीएम थलीसैंण अजयवीर सिंह ने शुक्रवार को अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान होम्योपैथिक अस्पताल में सेवारत एक डॉक्टर डा. कीर्ति वात्सल्य रावत बिना अनुमति 23 मई से नदारद मिली। एसडीएम सिंह ने उक्त डाक्टर का स्पष्टीकरण तलब करने के साथ ही एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। वहीं सीएचसी थलीसैंण में नियुक्ति के एक सप्ताह बाद भी दंत रोग विशेषज्ञ डा. मोनिका चौधरी के पदभार नहीं संभालने और पशु चिकित्सालय थलीसैंण का अतिरिक्त प्रभार देख रहे डाक्टर सतीश उपाध्याय के दो माह से नदारद रहने पर स्पष्टीकरण मांगा गया। कहा कि सेवा के प्रति लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन

औचक निरीक्षण में सीएचसी थलीसैंण में अभिलेख सही नहीं पाए गए। अस्पताल में कार्मिक बिना मास्क के पाए गए और परिसर में साफ-सफाई सही नहीं मिली। अस्पताल में एक्सरे मशीन बंद मिली तो शौचालय में पानी की समस्या तथा एक शौचालय बंद मिला। एसडीएम सिंह ने यहां जल्द व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए। वहीं थलीसैंण में वाहन सघन चेकिंग अभियान भी चलाया गया, जिसमें 13 वाहनों के चालान किए गए। इस अवसर पर तहसीलदार थलीसैंण आनंदपाल, परिवहन कर अधिकारी तारकेंद्र वैष्णव, एसआई बबलू चौहान और एसआई दीपारानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें