2- उत्तराखंड के कुमाऊं में लगातार बढ़ रहे महिला अपराधों के मामले पुलिस अधिकारियों की चिंता बढ़ा रहे हैं। कुमाऊं मंडल में महिला अपराध के मामले में ऊधमसिंह नगर जिला पहले और नैनीताल जिला दूसरे नंबर पर है।
Uttarakhand: महिला अपराध में ऊधमसिंह नगर जिला सबसे आगे, दूसरे नंबर पर नैनीताल; दुष्कर्म की ही इतनी वारदातें
3- हल्द्वानी में परिवहन विभाग के आधुनिक कैमरे भी गलत चालान कर रहे हैं। कैमरों की गलती के कारण लोगों को विभाग के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। बुधवार को काठगोदाम में लगे परिवहन विभाग के कैमरों ने कार सवार व्यक्ति का हेलमेट में चालान कर दिया। चालान में बाइक की फोटो लगाकर भेज दी गई। कार का जिस समय चालान काटा गया, उस समय वाहन राजस्थान में था।
गजब: राजस्थान में थी कार...हल्द्वानी में कर दिया चालान, फोन में एक हजार कटने का मैसेज आने से मालिक हैरान
4- हल्द्वानी में दो माह तक 42-43 डिग्री तापमान रहने के बाद भीषण गर्मी से पूरी राहत मिल जाएगी। प्री मानसून की बारिश के बाद आगमी 48 से 72 घंटे के बीच प्रदेश में मानसून की बारिश दस्तक देगी। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मानसून सीजन में इस बार बारिश जमकर भिगाएंगी। यह क्रम 25 से 30 सितंबर तक चलेगा। फिलहाल प्री मानसून की हल्की बारिश ने पारा गिराने के साथ राहत दे दी है।
Weather: खत्म हुआ इंतजार, 48 से 72 घंटे के बीच मानसून की बारिश से भीगेगा उत्तराखंड; इस बार जमकर बरसेंगे बदरा
5- रुद्रपुर। जिला विकास प्राधिकरण की ओर से गांधी पार्क में प्रस्तावित अंडरग्राउंड पार्किंग को लेकर विरोध के स्वर उभर रहे हैं। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने डीडीए उपाध्यक्ष से मिलकर गांधी पार्क के बजाए सिंचाई विभाग की जमीन पर पार्किंग बनाने का सुझाव दिया है। गांधी पार्क से छेड़छाड़ करने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
Udham Singh Nagar News: गांधी पार्क से किसी तरह की छेड़छाड़ का होगा विरोध