फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊर्जा निगम ने लिया शटडाउन, 80 हजार उपभोक्ता प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। मंगलवार को नौ घंटे की बिजली कटौती से लोग बिलबिला गए। घरों में इन्वर्टर जवाब दे गए। सुबह-शाम पानी भी नहीं आया। बच्चे ऑनलाइन पढ़ाई नहीं कर सके। नवरात्र का व्रत रखने वाले गर्मी से बेहाल रहे। शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में आपूर्ति ठप रहने से लाखों लोग प्रभावित रहे।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम कमलुवागांजा स्थित सब स्टेशन में उच्च क्षमता का नया ट्रांसफार्मर और मेंटेनेंस काम कर रहा है। इस कारण कमलुवागांजा, कठघरिया, फुटकुआं, टीपीनगर, फूलचौड़, 13 बीघा सब स्टेशन से 10 बजे से शाम पांच बजे तक आपूर्ति बंद रखने का फैसला लिया गया था। कई क्षेत्रों में तो शाम छह बजे बिजली आ गई लेकिन कई इलाकों में सात बजे तक आपूर्ति सामान्य नहीं हो सकी थी।
पिटकुल के कार्यों के चलते आपूर्ति बंद रखी गई थी। ऊर्जा निगम ने कठघरिया सब स्टेशन से जुड़े क्षेत्रों में अनुरक्षण संबंधी कार्य भी किया, जिससे आपूर्ति बेहतर रह सके।
विज्ञापन

डीडी पांगती, अधिशासी अभियंता (ग्रामीण)
अधिकारियों के फोन घनघनाते रहे
हल्द्वानी। बिजली आपूर्ति बंद होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान ऊर्जा निगम के अधिकारियों के फोन घनघनाते रहे। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि आपूर्ति बंद रहेगी, इसकी पूर्व सूचना दी जाती है।
नलकूप खराब होने से परेशानी
हल्द्वानी। फुटकुआं, पनियाली और भगवानपुर के नलकूप खराब होने से लोग पांच दिनों से परेशान हैं। जलसंस्थान क्षेत्रवासियों को टैंकरों से भी पानी वितरित नहीं कर पा रहा है। जलसंस्थान ने पेयजल वितरण की व्यवस्था में टैकर तो लगाए हैं लेकिन लोगों को इन टैंकरों से दो बाल्टी भी पानी नहीं मिल पाता है। जलसंस्थान के प्रभारी सहायक अभियंता पंकज उपाध्याय ने बताया कि प्रभावित इलाकों में टैंकरों से पेयजल वितरित किया जा रहा है। नलकूपों की मरम्मत का काम जारी है।
आज यहां नहीं आएगी बिजली
हल्द्वानी। ऊर्जा निगम ने अनुरक्षण संबंधी कार्य करने का रोस्टर के अनुसार बुधवार को 13 बीघा सब स्टेशन के धान मिल फीडर, उत्तर उजाला फीडर और नई बस्ती फीडर और टीपी नगर सब स्टेशन के मंडी फीडर से जुड़े इलाकों में आपूर्ति 11 से 4 बजे तक बंद रहेगी।
संचार सेवा में भी आया व्यवधान
हल्द्वानी। दोपहर करीब दो बजे निजी कंपनियों की संचार सेवाएं जवाब दे गईं। कुछ देर के लिए बीएसएनएल की सेवा में भी व्यवधान आया। फोन कॉल और इंटरनेट सेवा प्रभावित रही। हालांकि अधिकारियों का मानना है कि बिजली की आपूर्ति ठप रहने से संचार टावरों में बैटरी बैकअप खत्म होने से यह दिक्कत हुई होगी। बीएसएनएल के एजीएम प्लानिंग एलएम तिवारी ने बताया कि बीएसएनएल संचार सेवा ठीक थी लेकिन बिजली न होने की वजह से हो सकता है कुछ जगह दिक्कत खड़ी हुई हो।
शाम को नहीं चल पाए नलकूप
हल्द्वानी। समूचे शहर की बिजली आपूर्ति दिनभर ठप रहने से आम लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। पेयजल सप्लाई ठप होने से लोगों को भोजन आदि बनाने के लिए पानी नसीब नहीं हुआ।
शहर में 71 नलकूप जलसंस्थान के अधीन हैं जबकि 192 ट्यूबवेल नलकूप खंड के अधीन हैं। पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति ठप होने से नलकूपों का संचालन भी नहीं हो पाया। शहर में जलसंस्थान सुबह और शाम को नलकूपों से पेयजल की आपूर्ति करता है। शाम को बिजली गुल होने से नलकूप नहीं चल पाए जिस वजह से लोगों को दिक्कतें हुईं।
टीपीनगर में व्यवसाय प्रभावित
हल्द्वानी। ट्रांसपोर्ट नगर में किसी भी तरह का कारोबार नहीं हो सका। बिजली सप्लाई गुल होने से इंटवर्टर भी जवाब दे गए। मिस्त्री, वेल्डिंग का काम भी नहीं हो पाया। खैरात मिस्त्री, ऑटो मैकेनिक, सर्विस सेंटरों में भी काम नहीं हुआ। बाजार में भी वाहन रिपेयरिंग के अलावा सराफा कारोबार, इलेक्ट्रिक, इलेक्ट्रॅनिक्स के कारोबार पर भी असर पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें