फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपी कंपनी के श्रमिकों का दूसरे दिन भी धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
हल्द्वानी के श्रम विभाग कार्यालय में धरना देते एचपी कम्पनी के श्रमिक। विज्ञप्ति
विज्ञापन
हल्द्वानी। सिडकुल स्थित एचपी कंपनी से बाहर किए जाने के विरोध में यूनियन के बैनर तले अस्थायी श्रमिकों ने दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी श्रमायुक्त कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

धरनास्थल पर श्रमिकों ने कहा कि एचपी कंपनी ने करीब 500 स्थायी और अस्थायी कर्मचारियों को पहली सितंबर 2021 से बाहर का रास्ता दिखा दिया है, जो अन्याय पूर्ण है। एचपी कर्मचारी शासन एवं प्रशासन से पिछले 2 महीने से गुहार लगा रहे हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई, यहां तक की एचपी यूनियन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भी गुहार लगा चुकी है मगर कुछ समाधान नहीं निकला है। उन्होंने कहा कि जब तब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
इस दौरान मजदूर संघ के अध्यक्ष विनीत कपिल, गंगा सिंह, भवान सिंह, धीरेंद्र मेहरा, विनोद सुयाल, कमल उपाध्याय, मनोज, निर्मल पंत, युगल भट्ट, राहुल कुमार, शैलेंद्र रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें